पटना. जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया। इसे लेकर पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर विरोध जताया। उन्होंने कहा, ''इस बिल का समर्थन निराशाजनक है, जो धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। यह जदयू के संविधान से मेल नहीं खाता, जिसके पहले पन्ने पर ही 3 बार धर्मनिरपेक्ष लिखा है। हम गांधी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं।'' प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।
नागरिकता संशोधन बिल पर जदयू में दो फाड़: पार्टी ने समर्थन किया, उपाध्यक्ष प्रशांत बोले- यह निराशाजनक