शादी मे माता पूजन पर खुशी से हवाई फायरिंग से शादी मे मातम छाया।

उज्जैन-राघवी थाना अंतर्गत ग्राम जगोटी में बुधवार सुबह माता पूजन पर हवाई फायरिंग के किया गया था। इस दौरान गोली दूल्हे के पिता को लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान मृत्यु हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जगोटी के निवासी विक्रम सिंह पिता सेवाराम उम्र 40 वर्ष के पुत्र का विवाह में बुधवार की सुबह माता पूजन के लिए जुलूस निकल रहा था इसी दौरान किसी ने बंदूक से हवाई फायरिंग किया लेकिन गोली विक्रम सिंह के सीने पर जाकर लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना से गांव में हड़कंप मच गयी इसके बाद विक्रम सिंह को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उनकी मौत रास्ते मे ही हो गई थी।


इधर राघवी थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान का कहना है कि माता पूजन के जुलूस दौरान गोली लगने से दूल्हे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को जैन अस्पताल ले जाया गया था वहां पर मौत हो गई थी। इस मामले में अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया की फायरिंग किसने की थी।