चिड़ियाघर में प्रारंभ हुआ सांप घर

हां ऐसे खास प्रजाति के सांप लाए गए हैं जो दुनियाभर में चुनिंदा जगह ही पाए जाते हैं


कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में नए बने सांप घर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। बनकर तैयार है। सांप घर में 15 प्रजाति के सांपों को दर्शक देख सकेंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार यहां ऐसे खास प्रजाति के सांप लाए गए हैं जो दुनियाभर में चुनिंदा जगह ही पाए जाते हैं। 


सांप घर देखने के लिए 20 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क नगर निगम द्वारा तय किया गया है। शुभारंभ अवसर पर इंदौर नगर निगम की महापौर ने बताया कि 1 करोड़ 96 लाख रुपए की लगात से इस सांप घर को तैयार किया गया है। 



इन सांपों को देख सकेंगे दर्शक



  • सफेद मादा अजगर : सफेद मादा अजगर 7 से 8 फीट लंबा होता है। शरीर जालीदार होता है। अधिकतम लंबाई 33 फीट होती है। यह दुनिया का सबसे लंबा सांप माना जाता है। इंदौर में 14 फीट का सांप मंगाया गया है।

  • ग्रीन वाइन : शरीर पत्तियों की तरह होता है। इसे कॉमन वाइन स्नैक भी कहा जाता है। यह सामान्य तौर पर श्रीलंका व इंडोनेशिया में पाया जाता है। पतला होता है। मेंढक, चूहे के बच्चों को यह शिकार बनाता है।

  • दोमुंहा सांप : लोग दोमुंहा बोलते हैं, लेकिन इसका एक ही मुंह होता है। यह सांप रेती या मिट्‌टी के अंदर सीधा घुस जाता है। चूहे और मेंढक को देखता है, तुरंत झपट्‌टा मार देता है। यह बिना जहर का सांप होता है।

  • बैंडेट क्रेट : एशिया-छत्तीसगढ़ में पाया जाने वाला जहरीला सांप बैंडेट क्रेट कोबरा से भी ज्यादा जहरीला होता है। यह घोड़ा पछाड़ सांप खाकर ही पेट भरता है। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार है। 7 फीट लंबा होता है।